फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   X-ray facility will now be available in Amauli CHC

अमौली सीएचसी में अब मिलेगी एक्सरे सुविधा

Fri, 25 Sep 2020 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
X-ray facility will now be available in Amauli CHC
अमौली सीएचसी में आई एक्सरे मशीन। - फोटो : FATEHPUR
अमौली(फतेहपुर)। अब तिरहार की जनता को एक्सरे कराने के लिए हमीरपुर और फतेहपुर मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीएचसी में एक्सरे मशीन आ गई है। शनिवार से एक्सरे की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

तिरहार की सीएचसी का चार साल पहले तत्कालीन विधायक मदन गोपाल वर्मा ने उद्घाटन करके जल्द ही एक्सरे मशीन की सुविधा का भरोसा दिया था। सत्ता परिवर्तन के बाद क्षेत्रीय विधायक व सूबे के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने भी ऐसा ही भरोसा इलाकाई जनता को दिया, लेकिन एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती ही केवल हो सकी। इस मुद्दे को अमर उजाला ने 14 अगस्त के अंक में वादे पर वादे, मगर एक्सरे मशीन नहीं आ सकी। शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें तिरहार की जनता की दुश्वारियों का जिक्र करते हुए ध्यान खींचा गया था। दो दिन पहले सीएचसी मेें एक्सरे मशीन आ गई।
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. पुष्कर कटियार ने बताया कि शनिवार को कारागार राज्यमंत्री इस मशीन का लोकार्पण कर इसकी शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed