फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   work in progress in fatehpur

डेढ़ करोड़ से होने वाले कामों को मिली हरी झंडी..

Sat, 26 Sep 2020 07:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
work in progress in fatehpur
अमौली क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास के मसौदे पर शनिवार को मुहर लग गई। जिसमें डेढ़ करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाने की स्वीकृत हुई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख कमला देवी की अध्यक्षता में बुलाई गई इस बैठक में सूबे के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी भी मौजूद रहे। बैठक में सामुदायिक शौचालय, पेयजल, नाला, सड़क व यात्री शेड पर चर्चा हुई। जिस पर डेढ़ करोड़ रुपये से काम कराने के प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हो गए।
सिकंदरपुर के प्रधान अरविंद सिंह, बिजौली प्रधान धर्मेन्द्र सचान, चांदपुर प्रधान अर्जुन सिंह व दपसौरा के प्रधान रमेश निषाद ने कराये गए कार्यों का समय से भुगतान न होने की शिकायत की। जिस पर क्षेत्रीय विधायक व कारागार राज्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से सुनने के साथ जवाबदेह प्रशासनिक मशीनरी को आगाह किया। उन्होंने सभी प्रधानों से मानक से कार्य कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन

अमौली क्षेत्र पंचायत की बैठक में राज्यमंत्री ने कई गांवों की जांच में लाखों के घोटाले का जिक्र भी किया। कहा कि इससे उनकी साख खराब हो रही है तो सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। अभी तीन सचिव निलंबित हुए हैं। अगर यही हाल रहा है आगे और भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed