फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Women told their complaints to the commission member and gave instructions for their resolution.

Fatehpur News: आयोग की सदस्य को महिलाओं ने बताईं शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश

Tue, 10 Mar 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Women told their complaints to the commission member and gave instructions for their resolution.
फोटो-16-लोगों की ​शिकायत सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति। संवाद
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान दूर-दराज से आई महिलाओं ने शिकायतें रखीं। प्राप्त मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निस्तारण करने के लिए कहा।
विज्ञापन


जनसुनवाई के दौरान कुल नौ आवेदन प्राप्त हुए। आयोग सदस्य ने कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पिछली जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

इस मौके पर महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों और उनसे जुड़े विभिन्न कानूनों के बारे में भी जानकारी दी गई। अंजू प्रजापति ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक शत-प्रतिशत पहुंचाया जाना चाहिए। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर भी बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल होकर जिले का नाम रोशन करने वाली खागा की रंजना सिंह सेंगर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने बताया कि 10 मार्च को वह भिटौरा ब्लॉक के मौजमाबाद गांव जाकर यूपीएससी में सफल शांभवी तिवारी को भी बधाई देंगी। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, प्रोबेशन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो-16-लोगों की शिकायत सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति। संवाद

फोटो-16-लोगों की शिकायत सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed