फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Women from the group are becoming self-reliant through the hygiene products business.

Fatehpur News: स्वच्छता उत्पादों के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं समूह की महिलाएं

Sun, 11 Oct 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Women from the group are becoming self-reliant through the hygiene products business.
फोटो-25- ग्राम प्रधान बहलौलपुर एलाई को स्वच्छता उत्पादों को देती समूह की महिलाएं। संवाद
फतेहपुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं स्वच्छता उत्पादों के निर्माण और आपूर्ति के जरिये आत्मनिर्भर बन रही हैं। जिले के सभी 13 विकासखंडों में महिलाएं हार्पिक, फिनाइल, डिटर्जेंट और हैंडवॉश जैसे दैनिक इस्तेमाल के उत्पाद तैयार कर रही हैं। इनकी आपूर्ति विभिन्न सरकारी विभागों, संस्थानों और ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक शौचालयों में की जा रही है।
विज्ञापन

समूहों के माध्यम से महिलाएं उत्पाद निर्माण से लेकर पैकेजिंग, विपणन और आपूर्ति तक की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। ओम नम: शिवाय समूह की सुनीता देवी, माया और पूनम बताती हैं कि हार्पिक, फिनाइल, डिटर्जेंट और हैंडवॉश जैसे दैनिक उपयोग के उत्पाद तैयार कर सरकारी विभागों व ग्राम पंचायतों में बिक्री से उन्हें घर बैठे रोजगार मिला है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक शिवशांत मिश्रा ने बताया कि स्वच्छता उत्पादों की आपूर्ति के लिए सरकारी विभागों, संस्थानों और ग्राम पंचायतों से जुड़ाव स्वयं सहायता समूहों के कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर दे रहा है। सार्वजनिक शौचालयों और अन्य संस्थागत स्थलों पर इन उत्पादों के इस्तेमाल से स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त अरुण कुमार ने बताया कि उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना और उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ना है। जिले में स्वच्छता उत्पादों के निर्माण और आपूर्ति की यह पहल ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं में स्वरोजगार के प्रति रुचि बढ़ रही है।

फोटो-25- ग्राम प्रधान बहलौलपुर एलाई को स्वच्छता उत्पादों को देती समूह की महिलाएं। संवाद

फोटो-25- ग्राम प्रधान बहलौलपुर एलाई को स्वच्छता उत्पादों को देती समूह की महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed