फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   women died, five per fir

ससुराल में महिला की मौत, पांच पर एफआईआर

Tue, 01 Dec 2020 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
women died, five per fir
खखरेड़ू थाना क्षेत्र के किशनपुर चिरई गांव की एक महिला की रविवार रात घर में पिटाई से मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग चिरई गांव पहुंचे और ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव की सैयदा बेगम (24) का निकाह जनवरी 2017 में खखरेड़ू थाना क्षेत्र के किशनपुर चिरई निवासी महबूब अली से हुआ था। मृतका के पिता शहजाद ने बताया कि उन्हें रविवार की शाम पड़ोसियों के जरिए बेटी की पिटाई से मौत होने की जानकारी मिली। वह परिजनों के साथ किशनपुर चिरई गांव पहुंचे। पड़ोसियों ने बेटी के रात में चीखने की बात बताई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज के लिए तीन साल से सैयदा बेगम को प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार की रात सैयदा बेगम के ससुराल वालों ने मारपीट की और उसकी मौत हो गई। खखरेड़ू थानेदार जेपी उपाध्याय ने बताया कि पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed