{"_id":"6ab1658991d57ac33f077ad4","slug":"womans-condition-deteriorated-after-home-delivery-she-died-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-162967-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: घर में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: घर में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गांव में सोमवार सुबह घर में प्रसव के बाद एक महिला की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। वहीं की नवजात की हालत स्वस्थ बताई जा रही है।
कटोघन निवासी सुरेश रैदास की पत्नी अंजू देवी (35) ने सोमवार सुबह घर पर बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद उसे अधिक रक्तस्राव होने लगा और हालत बिगड़ गई। पति समेत परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
चचिया सास ज्ञानमती का दावा है कि नवजात पूरी तरह स्वस्थ है। परिजन ने बताया कि घटना के समय पति गंगा स्नान के लिए गया था। सूचना पर कोराइन गांव से उसकी मां चुन्नी देवी समेत अन्य मायके पक्ष के लोग भी सीएचसी पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों के मुताबिक अंजू अक्सर बीमारी से परेशान रहती थी।
विज्ञापन
परिजन ने महिला में खून की कमी और प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।