फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman's body found hanging from noose

Fatehpur News: फंदे से महिला का शव लटकता मिला

Thu, 23 May 2024 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from noose
फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के दरियामऊ गांव में बुधवार रात संदिग्ध हालात में महिला का फंदे से शव लटकता मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर पीटकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी राकेश दुबे की पुत्री राधा (22) की शादी खखरेरू थाने के दरियामऊ गांव निवासी धूम शुक्ला के पुत्र जीतू शुक्ला के साथ 2022 में हुई थी। पति ने बताया कि शाम को घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद कमरे में राधा फंदे से लटकी है।
विज्ञापन

उधर, राधा के पिता राकेश ने बताया कि शादी के बाद बेटी को ससुराली दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। ससुरालियों ने बेटी की पीटकर हत्या की है। हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
किशोरी की हालत बिगड़ी, मौत
फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के मऊदेव महादेन गांव निवासी बलदेव की पुत्री दुलारी (14) की गुरुवार को अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन किशोरी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed