फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman's body found hanging, dowry death alleged

Fatehpur News: महिला का फंदे पर लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप

Thu, 08 Jan 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, dowry death alleged
औंग/फतेहपुर। घर के पीछे टिनशेड के पाइप में रस्सी के फंदे से महिला का बुधवार शाम शव लटका मिला है। पुलिस ने फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। फाॅरेंसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मायके पक्ष ने की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी गंगा प्रसाद की पुत्री सीता (22) की 18 फरवरी को मिराईं गांव निवासी विकास के साथ शादी हुई थी। विकास ने बताया कि वह मजदूरी करने गया था। घर में पत्नी सीता और मां विमला थीं। किसी काम से पत्नी घर के पीछे शाम को गई थी। यहां उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

मां ने उसे सूचना दी। वह मलवां स्थित फैक्टरी से घर पहुंचा और ससुरालियों को सूचना दी। गंगा प्रसाद ने बताया कि ससुराली शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की हत्या कर शव लटका दिया है। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed