{"_id":"68f2aee2b54b543528037a8e","slug":"womans-body-found-hanging-after-a-dispute-with-husband-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-142578-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पति से विवाद के बाद फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पति से विवाद के बाद फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
फोटो-51-प्रीती देवी। फाइल फोटो
बहुआ। पति से विवाद के बाद महिला ने शुक्रवार को फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुरालीजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं।
बिंदकी कोतवाली के खूंटा गांव निवासी रामकुमार की पुत्री प्रीती देवी (20) की शादी 15 मई 2025 को ललौली थाना क्षेत्र के छीट का पुरवा के महेश निषाद के साथ हुई थी। शुक्रवार को किसी बात को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया।
खेत से सास मीना जब घर आई तो देखा कि साड़ी के फंदे से बहू का शव लटका है। सूचना पर मायके से पिता रामकुमार, मां गीता देवी, बहन प्रियंका, प्रियांशू और भाई अजय, विकास, सर्वेश पहुंचे।
विज्ञापन
फॉरेंसिक और पुलिस टीम जांच को पहुंची। पिता रामकुमार ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर पुत्री की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति महेश निषाद को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।