फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman's body found hanging after a dispute with husband

Fatehpur News: पति से विवाद के बाद फंदे से लटका मिला महिला का शव

Wed, 08 Oct 2025 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging after a dispute with husband
फाइल फोटो-06-सुप्रिया पासवान
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव में पति से विवाद के बाद पत्नी का मंगलवार रात फंदे से शव लटकता मिला। ग्रामीणों में चर्चा रही कि दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना के मुसुवापुर निवासी स्व. रामकिशोर पासवान की पुत्री सुप्रिया (20) की शादी 18 अप्रैल को जलाला गांव के शिवमूरत के साथ हुई थी। शिवमूरत मजदूरी करता है। शिवमूरत ने बताया कि पत्नी ने मंगलवार रात छत पर खाना पकाया था।
विज्ञापन


खाना खाने के दौरान पत्नी से घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी नीचे कमरे में सोने चली गई थी। वह छत पर ही मोबाइल फोन देखता रहा। वह देर रात नीचे कमरे में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पत्नी को कमरे में पंखे के हुक पर दुपट्टे के फंदे से लटकता देखा। उसने परिजन और पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य संकलन किया। मौके पर सुप्रिया के चाचा जयकरन बुधवार सुबह पहुंचे।


उन्होंने मायके पक्ष पर फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार रचना यादव की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed