{"_id":"6a4d5142d12d42c0fc01ee99","slug":"woman-sent-to-jail-with-her-infant-daughter-for-attempting-to-kill-her-husband-by-electrocution-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158162-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: करंट लगाकर पति की हत्या के प्रयास में महिला दुधमुंही बेटी संग जेल गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: करंट लगाकर पति की हत्या के प्रयास में महिला दुधमुंही बेटी संग जेल गई
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में पति को बंधक बनाकर पीटने और करंट लगाकर गाली-गलौज करने में पुलिस ने मंगलवार शाम महिला को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर महिला को पति की हत्या की कोशिश में जेल भेजा गया है। पुलिस ने लोहे की पाइप, लकड़ी के टुकड़े और करंट लगाने वाले बिजली के तार बरामद किए हैं।
गांव परसदेपुर निवासी संजीव तिवारी हलवाई है। रविवार रात संजीव नशे में घर पहुंचा था। गाली-गलौज से नाराज पत्नी रन्नो ने पति के नशे में होने का फायदा उठाकर चारपाई में बांध दिया था। फिर पीटकर सिर फोड़ने के बाद करंट लगाकर सबक सिखा रही थी। चीख-पुकार सुनकर परिजन व पड़ोसी पहुंच गए थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। कानपुर हैलट में संजीव को भर्ती कराया गया है, जहां उसके सिर पर 31 टांके लगे हैं।
पुलिस ने देवर मनीष तिवारी की तहरीर पर भाभी रन्नो के खिलाफ भाई की हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने रन्नो देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला ने पुलिस को बताया कि पति रात को काम से नशे की हालत में लौटे थे। पीने के लिए पानी मांगा। पानी देने पहुंची तो बेवजह गाली-गलौज करने लगे। ऐसा सलूक पति अक्सर करते थे। इसी प्रताड़ना से तंग होकर उसने पति को सबक सिखाने के लिए ऐसा कदम उठाया है। उसने किसी के उकसाने या मोबाइल देखकर घटना नहीं की है। उसे कोई पछतावा भी नहीं है।
विज्ञापन
घटना के बाद महिला के मायके पक्ष के लोग नहीं पहुंचे। महिला के तीन बच्चों में 15 साल की बेटी, दूसरा बेटा 12 साल का विकलांग, तीसरी बेटी डेढ़ साल की है। ससुरालियों ने बताया कि संजीव का परिवार बर्बाद हो गया है। बच्चों के पालन-पोषण पर संकट आ चुका है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि महिला को हत्या के प्रयास में जेल भेजा गया है। महिला की दुधमुंही बच्ची है। इसी वजह से महिला के साथ बच्ची गई है।
इनसेट
26 जून के बाद पति पर हमले का दूसरा मामला
मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर असवार गांव में 26 जून को पति पवन को पत्नी प्रीती ने जलाकर मार डाला था। करीब 10 दिन में दूसरा मामला जिले में आया है। इस तरह के आए दिन आ रहे मामले से लोग चिंतित हैं। प्रीती ने भी पति की नशेबाजी में गाली-गलौज व मारपीट से प्रताड़ित होना बताया था।