{"_id":"647794feab2ea6765802cac4","slug":"woman-miscarried-by-beating-four-sued-fatehpur-news-c-12-1-262476-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पिटाई से महिला का गर्भपात, चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पिटाई से महिला का गर्भपात, चार पर मुकदमा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। घर में घुसकर मारपीट से चार माह की गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कलक्टरगंज निवासी स्व. गजेंद्र सिंह की पत्नी सुधा सिंह की गांव मलवां थाने के बादलपुर में जमीन पर शीशम के पेड़ लगे हैं। गांव के नितीश सिंह उर्फ बड़वा, मनरेगा मेट अनिल कुमार और रामचंद्र ने चोरी से पेड़ कटवा लिए। उसने पुलिस को चोरी की सूचना दी थी। इसी खुन्नस में 30 मार्च को नितीश सिंह, अनिल कुमार, रामचंद्र, महेश कुमार घर में घुस आए। उसके साथ मारपीट और अभद्रता की। गर्भवती बहू पुष्पांजली और पौत्र अन्नया को बीच बचाव पर पीटा। पिटाई से बहू की हालत गंभीर हो गई। बहू का सात अप्रैल को पिटाई के चलते गर्भपात हो गया। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि मारपीट और गर्भपात का मुकदमा दर्ज किया गया है।
-- -- -- -- -- -- --
गर्भपात का पति समेत पांच ससुरालियों पर मुकदमा
फतेहपुर। दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना और गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के छोटेलालपुर निवासी केशरीचंद्र की पुत्री प्रतिमा सिंह की शादी 17 फरवरी 2022 को राधानगर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर निवासी पंकज कुमार के साथ हुई थी। प्रतिमा का आरोप है कि पति पंकज, ससुर जयकन, सास तारा देवी, ननद पूनम, देवर सनोज दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। ससुरालीजनों की पिटाई से उसका तीन माह का गर्भपात हो गया। महिला थाने में शिकायत की। ससुरालीजनों ने उस समय समझौता कर लिया। कुछ दिन बाद पुराना रवैया अपना लिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों पीटकर घर से निकाल दिया। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।