फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman killed, five injured as loader overturned at high speed

Fatehpur News: तेज रफ्तार लोडर पलटने से महिला की मौत, पांच घायल

Sun, 05 Mar 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 05 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, five injured as loader overturned at high speed
रक्षपालपुर। आलू खोदाई के बाद श्रमिकों को छोड़ने जा रही तेज रफ्तार लोडर शनिवार दोपहर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की लोडर के नीचे दबकर मौत और पांच श्रमिक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी खखरेरू में भर्ती कराया गया।हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

किशनपुर थाने के भीखमपुर जगतपाल की पत्नी चंदावती निषाद (48), उदयभान की पुत्री नीलम (16), गरीबदार की पत्नी सदमिया (65), राममनोहर की पत्नी सरोजिया (60), मथुरा प्रसाद की पत्नी राजकुमारी (45) बांदा के लोडर चालक के साथ थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव आलू खोदने गई थीं। लोडर में आलू के बोरे लाद कर उसके ऊपर श्रमिकों को बैठाया। चालक श्रमिकों को छोड़ने जा रहा था। उसके साथ बांदा के कमासिन थाने अमेढ़ी निवासी सहायक अरुण कुमार (23) भी था।
विज्ञापन

खखरेरू थानाक्षेत्र के कुल्ली मोड़ पर लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चंदावती लोडर और बोरों के नीचे दब गई। बाकी लोग छिटककर रोड पर गिरे। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद चंदावती को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। लोडर चालक मौके भाग निकला। सहायक अरुण समेत पांचों घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को घर जाने दिया। मृतका की बेटियों रोशनी, विमला देवी, शारदा देवी और बेटा बुद्घसेन रो-रोकर बेहाल हैं। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लोडर थाने में खड़ा कराकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed