{"_id":"632612a01022ec02d9c7085b8380b9d6","slug":"woman-killed-by-train-while-crossing-the-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पार करते झारखंड एक्सप्रेस से कटकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पार करते झारखंड एक्सप्रेस से कटकर महिला की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक पार करके जानजोखिम में डालने से बाज नहीं आया जा जा रहा है। मंगलवार को खागा रेलवे स्टेशन में ट्रैक पार कर रही एक अधेड़ महिला की ट्रेन से कट कर मौत हो गई।
विज्ञापन
सामने से आ रही झारखंड एक्सप्रेस से कटकर जान गंवा बैठी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।
खागा नगर पंचायत के गांधी पार्क मोहल्ला निवासी अब्बास अली की पत्नी सालिहा खातून (60) किसी काम से कुछ दिन पहले अकेली इलाहाबाद गई हुई थीं।
चौरीचौरा एक्सप्रेस ने खागा रेलवे स्टेशन में सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर ब्रेक लिया। चौरीचौरा एक्सप्रेस से उतरने के बाद यह महिला प्लेटफार्म नंबर दो जाने के लिए ट्रैक पार कर रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक पर दौड़ रही झारखंड एक्सप्रेस की वह चपेट में आ गई।
विज्ञापन
ट्रेन की टक्कर से महिला का शरीर कई हिस्सों में बंट गया। उधर, महिला की मौत की जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजनों को बुरा हाल रहा। जीआरपी ने ट्रैक हादसे का शिकार हुई महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।
विज्ञापन