फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman hit by Bolero, dragged 20 meters, dies

Fatehpur News: बोलेरो की चपेट में आई महिला 20 मीटर तक घिसटी, मौत

Fri, 06 Dec 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman hit by Bolero, dragged 20 meters, dies
थरियांव। हाईवे पार कर रही दो महिलाओं को बोलेरो ने टक्कर मार दी। एक महिला गाड़ी में फंसकर 20 मीटर तक घिसटती चली गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। दूसरी घायल महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के आशिकपुर औरेईया गांव निवासी राजेंद्र तिवारी की पत्नी प्रभादेवी (48) पुत्र अंकित तिवारी व पड़ोसी महिला सुषमा देवी के साथ बाइक से गुरुवार दोपहर दांत का उपचार कराकर उसरैना से लौट रही थी। थाना क्षेत्र के दनियालपुर मोड़ के पास अंकित ने मां और सुषमा को हाईवे पार करने के लिए बाइक से उतरा दिया।
विज्ञापन

दोनों महिलाएं पैदल हाईवे पार करने लगीं। इसी बीच तेज रफ्तार बोलेरो ने दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। प्रभादेवी बोलेरो में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुषमा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद अंकित और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक बोलेरो लेकर चालक भाग गया।
पुलिस ने घायल सुषमा को जिला अस्पताल भेजा। वहीं प्रभादेवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौत की खबर सुनते ही बेटा अमन उर्फ गुड्डू तिवारी, अंकित तिवारी, बेटी रूबी और बिट्टी का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि बोलेरो और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

शार्टकट बन गया काल
ग्रामीणों के अनुसार महिला के लिए शार्टकट काल बन गया। बाइक सवार तीनों ने दो किमी का चक्कर काटने के बजाए सीधे हाईवे पार करके आशिकपुर औरेईया गांव जाने का रास्ता अपनाया। वहीं, दो किमी आगे आंबापुर पर ओवरब्रिज के नीचे से गांव जाने का सही रास्ता है। कई क्षेत्रवासी हाईवे पार करके जान जोखिम में डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed