फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman hanged herself after talking to her husband on mobile

Fatehpur News: पति से मोबाइल पर बात करने के बाद महिला फंदे से लटकी

Sun, 06 Jul 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself after talking to her husband on mobile
महिला के मासूम बच्चे।
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव में शुक्रवार रात पति से मोबाइल फोन पर बात करने के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस दंपती के बीच किसी बात पर विवाद के चलते आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी कमलेश पासवान की पुत्री चांदनी (28) की शादी चार साल पहले कानपुर सचेंडी निवासी दीपू पासवान के साथ हुई थी। आपसी विवाद के चलते चांदनी डेढ़ वर्ष से पिता के घर में रह रही थीं। उसका शव शुक्रवार रात दूसरी मंजिल पर कमरे में खूंटी से लटका मिला।
विज्ञापन

गले में कपड़े का फंदा कसा था। बहन रोशनी ने बताया कि चांदनी के दो पुत्र रेयांश और अयांश हैं। बहन रात को दोनों बच्चे उसके पास छोड़ गई थी। वह देर रात बहन के पास बच्चों को छोड़ने गई तो कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा खटखटाने के बाद कोई जवाब नहीं आया। शोर मचाकर परिजन को बुलाया और कुंडी तोड़कर अंदर पहुंचे। यहां दुपट्टे के फंदे से बहन का शव लटका था। महिला के पिता कमलेश और भाई राहुल सऊदी अरब में नौकरी करते हैं।
नायब तहसीलदार रचना यादव ने जांच की। चौकी प्रभारी उपदेश कुमार ने बताया कि दंपती के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। वह रात को पति से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसके बाद आत्महत्या की है।


आठ घंटे तक लटका रहा शव

परिजनों ने बताया कि जानकारी पर पुलिस रात में पहुंची। पुलिस ने पूछताछ की और चांदनी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। इसके बाद शव को फंदे से उतारने की बात कहकर लौट गई। सुबह करीब आठ बजे नायब तहसीलदार के साथ पुलिस के साथ पहुंचीं। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरा गया। ऐसे में शव करीब आठ घंटे तक कमरे में फंदे से लटकता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed