फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman grabs cash, jewellery, marries second without giving divorce

Fatehpur News: महिला ने नकदी, जेवरात हड़पे, तलाक दिए बिना की दूसरी शादी

Thu, 24 Aug 2023 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Woman grabs cash, jewellery, marries second without giving divorce
फतेहपुर। बिना तलाक के दूसरी शादी कर नकदी, जेवरात हड़पने का मुकदमा महिला समेत चार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के धनकामई निवासी जयराम ने बताया कि पुत्र ननकू की शादी 17 मार्च 2018 को खागा लोहाईपुरवा निवासी संजय की पुत्री शोभा देवी के साथ हुई थी। बेटे की दो पुत्रियां हैं। घर की नकदी, जेवर बहू के पास रहते हैं। रोजगार के सिलसिले में बेटा दुबई में रहता है। आरोप है कि बहू परेशान करने लगी। गाली-गलौज व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। अक्सर मायके आने-जाने लगी। डेढ़ लाख रुपये व लाखों के जेवर लेकर मायके चली गई। बेटे से भी दो लाख 80 हजार रुपये बहू ने अपनी मां के खाते में मंगा लिए। इसके बाद बेटे से तलाक लिए बिना जितेंद्र से नौ नवंबर 2022 को मंदिर में दूसरी शादी कर ली। झूठा शपथपत्र उपनिबंधक कार्यालय में अविवाहित होने का दिया। दूसरी शादी में शोभा का सहयोग शांति देवी, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार ने किया। इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की है। नकदी, जेवरात हड़पे हैं। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed