फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman dies due to electric shock from cooler, daughter suffers burn injuries

Fatehpur News: कूलर में उतरे करंट से महिला की मौत, बेटी झुलसी

Sun, 28 Sep 2025 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electric shock from cooler, daughter suffers burn injuries
खागा। कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। बचाने की कोशिश में महिला की बेटी झुलस गई। मायके पक्ष ने महिला की मौत पर हत्या की आशंका जताकर हंगामा किया है। पुलिस ने परिजन को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के युवराज नगर निवासी ताजुब की पत्नी बानो (32) शनिवार सुबह करीब छह बजे उठने के बाद शौचालय जा रहीं थीं। छज्जे पर रखे कूलर को छूते ही महिला करंट को जोरदार करंट गया। मां को तड़पता देख बेटी खुशी (13) शोर मचाते हुए पहुंची और मां को कूलर से अलग करने की कोशिश की।
विज्ञापन




इससे वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। शोर सुनकर परिवार और मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। बिजली का कनेक्शन काटकर किसी तरह दोनों को कूलर से अलग किया। इसके बाद दोनों को अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने बानो को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशी का इलाज जारी है। बानो के मायके कौशांबी जिला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपसहाईं गांव से पिता झींगुर, भाई छोटू समेत अन्य लोग भी सूचना पाकर पहुंच गए।




मायके पक्ष ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। आरोप है कि कूलर वाले कमरे में बानो का देवर रहता है। कई दिन से देवर परिवार के साथ बाहर गया है।

इन हालात में कूलर में कैसे करंट आ सकता है। पुलिस ने उन्हें शांत किया। उधर, ससुरालीजन का कहना है कि बिजली के बोर्ड में कूलर का प्लग लगा था।



कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि कूलर के करंट लगने से हादसा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आरोप पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed