{"_id":"6967e5c2e21ddafdc30a3fe4","slug":"woman-dies-after-being-beaten-by-brother-in-law-over-land-dispute-two-arrested-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-147407-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: भूमि के विवाद में जेठ की पिटाई से महिला की मौत, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: भूमि के विवाद में जेठ की पिटाई से महिला की मौत, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
फाइल फोटो40 - गुड्डी देवी। स्रोत परिजन
फतेहपुर। भूमि के विवाद में जेठ की पिटाई से घायल महिला की बुधवार सुबह कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर शाम को गांव पहुंचे। परिजन ने सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही महिला का अंतिम संस्कार करने की बात कही। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के बंवारा गांव निवासी गुड्डी देवी (50) घर का निर्माण करा रहीं थीं। बेटे अंकुश से निर्माण के दौरान ताऊ शिवप्रसाद दुबे सहन की भूमि पर हिस्सा मांग रहे थे। इस पर मां गुड्डी ने इन्कार कर दिया।
बेटे अंकुश ने बताया कि 12 जनवरी की शाम काम खत्म होने के बाद मजदूर घर चले गए और सभी परिजन घर के बाहर बैठे थे। मां घर के बाहर जानवरों को चारा पानी कर रही थी। ताऊ शिव प्रसाद दो बेटे अनिल, अमित, और दामाद विजय के साथ आए और मां को लाठियों से पीट दिया।
विज्ञापन
इससे ह बेहोश हो गईं। बीच-बचाव में उसे और भाई अनुज, आशीष, अर्पित को भी पीटा। मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया था। यहां बुधवार को मां की मौत हो गई।
अंकुश गाजीपुर कस्बे में मोबाइल की दुकान चलाता है। उसने बताया कि सारे आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मां के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या की कोशिश में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर अन्य धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपी शिवप्रसाद और उसके बेटे अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।