फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman died during treatment, accused of murder

Fatehpur News: महिला की इलाज दौरान मौत, हत्या का लगाया

Tue, 15 Aug 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 15 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman died during treatment, accused of murder
असोथर। प्रेम विवाह करने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पति ने बीमारी से मौत होना बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दरियावपुर गांव निवासी रामगणेश ने बताया कि पत्नी लक्ष्मी देवी (22) एक सप्ताह से बुखार के वजह से बीमार चल रही थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे रविवार सुबह नर्सिंग होम में भर्ती कराया।जहां डाक्टर ने कानपुर रेफर किया। उसकी रात करीब 11 बजे इलाज दौरान मौत हो गई। शव लेकर परिजन घर पहुंचे। सूचना पर मायके पक्ष के लोगों ने बेटी के इलाज में लापरवाही और साजिश के तहत हत्या का आरोप लगा हंगामा किया।मौके पर नायब तहसीलदार रजनीश श्रीवास्तव और थाना प्रभारी प्रमोद कुमार मौर्य पहुंचे। मृतका के पिता इंद्रजीत ने पुलिस को बताया कि बेटी लक्ष्मी देवी और राम गणेश ने 15 नवंबर 2022 को प्रेम विवाह किया था। कोर्ट मैरिज हुआ था।बेटी की तबीयत खराब होने की कोई जानकारी नहीं दी गई।आरोप लगाया कि बेटी को जहर दिया गया। साजिश के तहत इलाज में लापरवाही बरती। जिससे बेटी की मौत हुई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य ने बताया कि महिला के मौत को लेकर लड़की पक्ष ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed