{"_id":"6972821daf69f52c18017ab0","slug":"with-the-wedding-season-starting-guest-houses-are-bustling-with-activity-and-bookings-have-begun-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-148006-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सहालग शुरू होने से गेस्ट हाउसों में बढ़ी हलचल, बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सहालग शुरू होने से गेस्ट हाउसों में बढ़ी हलचल, बुकिंग शुरू
विज्ञापन
फतेहपुर। फरवरी माह से सहालगों का दौर शुरू होने के चलते गेस्ट हाउस संचालकों ने बुकिंग शुरू कर दी है। इसके लिए गेस्ट हाउसों की सजावट और सफाई का काम भी तेज कर दिया गया है। करीब एक माह से सन्नाटा छाए रहने के बाद अब गेस्ट हाउस में रौनक लौटने वाली है।
जिले के 130 गेस्ट हाउस ऐसे हैं जिनमें 40 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक बुकिंग होती है। वहीं वर और कन्या पक्ष के लोग अभी से ही गेस्ट हाउस बुकिंग में जुट गए हैं। कलक्टरगंज स्थित गेस्ट हाउस संचालक अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि छोटे कार्यक्रमों की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। फरवरी माह में लगभग 12 शुभ मुहूर्त हैं। इसलिए हर कोई समय से पहले बुकिंग कराना चाहता है।
वर और कन्या पक्ष के लोग बुकिंग से पहले गेस्ट हाउस की सुविधाएं देखना पसंद कर रहे हैं। यहां लगभग 150 वाहनों की पार्किंग क्षमता होने के कारण अब तक दस बुकिंग की जा चुकी हैं। मार्च और इसके बाद के शुभ मुहूर्त की बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
लगातार लोग गेस्ट हाउस देखने और बुक कराने आ रहे हैं लेकिन एक ही तिथि होने के कारण कई लोगों की बुकिंग नहीं हो पा रही है। अन्य गेस्ट हाउस संचालकों ने भी इसी बात की पुष्टि की है।