फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   With teary eyes, they said, "Bappa, come back soon next year."

Fatehpur News: नम आंखें बोलीं- बप्पा अगले बरस जल्दी आना

Sun, 20 Sep 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
With teary eyes, they said, "Bappa, come back soon next year."
फोटो-14-अमौली में गणपति बप्पा को ले जाते भक्त। संवाद
फतेहपुर। जिले में बप्पा की विदाई में अबीर-गुलाल के बीच शोभायात्राएं निकलीं। डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमे और जयकारों से माहौल गूंजता रहा। नदी तटों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विदाई के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम दिखीं। इस दौरान श्रद्धालु बोलते दिखे बप्पा अगले बरस जल्दी आना।
विज्ञापन

विजयीपुर में गांधी चबूतरा से निकली शोभायात्रा खेमकरनपुर स्थित ससुर खदेरी नदी तट पहुंची। अमौली के बुढ़वा में रंग-गुलाल के बीच श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया। जहानाबाद में रिंद नदी तट पर पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जित की गई। यहां मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी हुई। खागा में हवन-पूजन और भंडारे के साथ गणेश उत्सव का समापन हुआ।
विज्ञापन




जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा
फतेहपुर। विजयीपुर के गांधी चबूतरा पर स्थापित गणपति भगवान की प्रतिमा का शनिवार शाम विधि-विधान से विसर्जन किया गया। प्रतिमा को वाहन पर विराजमान कर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। गांधी चबूतरा से शुरू हुई यात्रा विजयीपुर गांव, पेट्रोल पंप, विजयीपुर चौराहा समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए खेमकरनपुर स्थित ससुर खदेरी नदी तट पहुंची। नदी तट पर आरती और पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान निरंकुश मौर्य, पंकज यादव, रन्नो देवी, रत्नेश, ननका यादव, राजवीर सिंह समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग-गुलाल के बीच बप्पा को विदाई
अमौली। गणेश महोत्सव के अंतिम दिन बुढ़वा में श्रद्धालुओं ने गजानन को विदाई दी। रंग-गुलाल उड़ाते हुए भक्त डीजे की धुन पर नाचते-थिरकते नगर भ्रमण पर निकले। इससे पहले प्रमुख यजमान शिवमोहन ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन और आरती की। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। आयोजन समिति की ओर से भंडारा हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नरेंद्र बाजपेई, अंबरीश, विराट शुक्ल और पप्पू मौजूद रहे।


जयकारों के बीच रिंद नदी में हुआ विसर्जन
जहानाबाद। गणेश महोत्सव के सातवें दिन रविवार को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का रिंद नदी में विसर्जन किया गया। राम-जानकी मंदिर परिसर से निकली विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्त जयकारे लगाते रहे। अंतिम दिन आचार्य पंडित संजय शुक्ला ने विदाई मंत्रों का उच्चारण कर प्रतिमा को विसर्जन के लिए तैयार कराया। इसके बाद प्रतिमा को रथ पर सवार कर यात्रा निकाली गई। नदी तट पर पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यात्रा के दौरान जगह-जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। भोपाल का बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर अजय पटेल, राजा अग्निहोत्री, लल्लू ओमर, शिवम, विवेक उत्तम, नितिन ओमर, पप्पू शुक्ल समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।




हवन-पूजन के बाद भंडारा, प्रसाद को उमड़े श्रद्धालु
खागा। कस्बे के दर्जिन टोला मोहल्ले में गणेश उत्सव के तहत रविवार को हवन-पूजन के बाद भंडारा हुआ। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसी क्रम में कस्बे के गढ़ी मोहल्ले में भी हवन-पूजन के बाद भंडारा हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा।

फोटो-14-अमौली में गणपति बप्पा को ले जाते भक्त। संवाद

फोटो-14-अमौली में गणपति बप्पा को ले जाते भक्त। संवाद

फोटो-14-अमौली में गणपति बप्पा को ले जाते भक्त। संवाद

फोटो-14-अमौली में गणपति बप्पा को ले जाते भक्त। संवाद

फोटो-14-अमौली में गणपति बप्पा को ले जाते भक्त। संवाद

फोटो-14-अमौली में गणपति बप्पा को ले जाते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed