{"_id":"66f463ea3699d8e8fc00f304","slug":"will-have-to-wait-for-pothole-free-roads-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-121831-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गड्ढामुक्त सड़कों के लिए अभी करना होगा 36 दिनों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गड्ढामुक्त सड़कों के लिए अभी करना होगा 36 दिनों का इंतजार
विज्ञापन
फतेहपुर। जिलेभर की करीब तीन सौ किमी खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की मियाद 31 अक्टूबर तक कर दी गई है। वहीं शहरी इलाके को गड्ढों से मुक्त करने की समय-सीमा 10 अक्टूबर निर्धारित है। पीडब्ल्यूडी शहरी इलाके के छह किलोमीटर मार्ग को चिन्हिंत करके काम शुरू कर दिया है। ज्वालागंज से राधानगर के गड्ढों को भरने का काम पूरा होने के कगार पर है। ये तेजी मुख्यमंत्री के आदेश के बाद आई है।
जिले में पीडब्ल्यूडी के प्रथम खंड में सदर, खागा, हुसैनगंज और द्वितीय खंड में बिंदकी, जहानाबाद व अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इसमें प्रथम खंड में करीब 100 किमी सड़क की मरम्मत होनी है। इसके लिए करीब तीस लाख रुपये का बजट भी मिल गया है। इसमें सबसे अधिक मरम्मत कार्य खागा व यमुना कटरी क्षेत्र की सड़कों पर होना है। वहीं द्वितीय खंड में एक राज्य मार्ग, 21 जनपद मार्ग व 91 ग्रामीण मार्गों की करीब 211 किमी सड़क मरम्मत व नवीनीकरण किया जाना है। इसी तरह से तीन सौ से अधिक किमी सड़क का निर्माण होना है। इसमें एक करोड़ से अधिक रुपये खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव शासन के पास भेजा गया है।