फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Will be able to travel directly from Dhata to Lucknow

Fatehpur News: धाता से सीधे लखनऊ के लिए कर सकेंगे सफर

Mon, 14 Aug 2023 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Will be able to travel directly from Dhata to Lucknow
फतेहपुर। धाता क्षेत्र के बम्हरौली से राजधानी लखनऊ के लिए जल्द ही रोडवेज बस सेवा शुरू हो जाएगी। क्षेत्रीय लोग लंबे समय से इस रूट पर बस की मांग कर रहे थे। यह बस बम्हरौली से नगर पंचायत कारिकन धाता, सिराथू सैनी, ऊंचाहार, रायबरेली होते हुए लखनऊ तक जाएगी।
विज्ञापन

धाता क्षेत्र के लोगों को रायबरेली, लखनऊ जाना होता है तो उन्हें पहले फतेहपुर रोडवेज बस अड्डा आना पड़ता है। धाता से फतेहपुर मुख्यालय की दूरी करीब 70 किलोमीटर है। ऐसे में इस क्षेत्र के लोगों को सार्वजनिक साधनों से लखनऊ जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जिसमें धन और समय दोनों का अपव्यय होता है।
विज्ञापन

फतेहपुर रोडवेज के बेड़े में कुल 120 बसें हैं। जिनमें से 31 बसें ग्रामीण रूटों पर चल रही हैं। जिले के सभी प्रमुख ग्रामीण रूटों पर बस सेवा संचालित हैं। बम्हरौली धाता से लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू होते ही इस क्षेत्र के लोगों का राजधानी जाने का सफर आसान हो जाएगा। अपना दल एस छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता की मांग थी। बस सेवा जल्द शुरू होने की जानकारी मिली है। यह बहुत ही खुशी की बात है। एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही बम्हरौली से लखनऊ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू हो जाएगी। निगम से अनुमित मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed