फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wife murdered for being older; in-laws dumped the body on the highway.

Fatehpur News: उम्र में बड़ी होने पर पत्नी की हत्या, सास-ससुर ने हाईवे पर फेंका शव

Sat, 04 Jul 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered for being older; in-laws dumped the body on the highway.
खागा (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर खागा कोतवाली क्षेत्र के इस्कुरी गांव के पास सर्विस लेन से 12 जून को बोरी में मिली महिला के शव के मामले का पुलिस ने 21 दिन बाद खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि महिला के उम्र में बड़ी होने पर पति ने हत्या की थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए सास-ससुर बाइक से आए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के उभारी गांव निवासी 20 वर्षीय रंजना तिवारी 11 जून से लापता थी। बाद में उसकी पहचान हुई और सामने आया कि उसकी शादी 27 फरवरी 2025 को बारा थाना क्षेत्र के कोटवारन का पुरवा मजरा पांडर निवासी कुनाल तिवारी से हुई थी।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि पति ने पत्नी के उम्र में बड़ी होने को लेकर विवाद के बाद पहले गला दबाकर और फिर ईंट से वार कर हत्या की। इसके बाद शव को बोरी में भरकर सास-ससुर ने बाइक से खागा क्षेत्र के इस्कुरी में सर्विस रोड किनारे फेंक दिया। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद मामले की जानकारी बारा थाना पुलिस को दी गई है। इसके बाद दोनों जिलों की पुलिस के समन्वय से खुलासा हुआ है। मामले की जांच प्रयागराज पुलिस को स्थानांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़ों और जेवरों से हुई पहचान
पुलिस लगातार महिला की पहचान के प्रयास में जुटी थी और आसपास के जिलों में फोटो व विवरण भेजे गए थे। जांच के दौरान पता चला कि प्रयागराज के बारा थाने में 13 जून को महिला के पिता शिवशंकर पांडेय ने दहेज प्रताड़ना और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद खागा पुलिस ने शव के कपड़े और जेवर लेकर बारा थाने में परिजन को दिखाया। यहां मैरून रंग का कढ़ाईदार सलवार-सूट, अंगूठी, बिछिया, पायल, कान के टॉप्स और फोटो देखकर परिजन ने रंजना की पहचान की। पहचान होते ही परिजन रो पड़े और पुलिस ने संयुक्त जांच में पूरे मामले का खुलासा किया।


पति गिरफ्तार, पांच अन्य की तलाश
प्रयागराज के बारा थाना पुलिस ने दहेज मांग, दहेज प्रताड़ना, बंधक बनाने सहित विभिन्न धाराओं में पति कुनाल तिवारी, सास किरन तिवारी, ससुर सुरेंद्र तिवारी, देवर आयुष, मामा ऋषभ और मामा कन्हई मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति कुनाल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच प्रयागराज के स्थानीय सीओ को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed