फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Who is responsible for mud, filth and drain overflow from rimjhim rain

Fatehpur News: रिमझिम बारिश से कीचड़, गंदगी और नालियों के उफान के जिम्मेदार कौन

Sun, 13 Jul 2025 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Who is responsible for mud, filth and drain overflow from rimjhim rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फतेहपुर। रिमझिम बारिश में कीचड़, गंदगी और नालियों के उफान के चार जिम्मेदार हैं। 34 वार्डों में सफाईकर्मी तैनात हैं। इनकी निगरानी के लिए सफाई नायकों की नियुक्ति है। इन सभी का सुपरवीजन सफाई इंस्पेक्टर करते हैं। ईओ की कार्य योजना के साथ पूरे संचालन की जिम्मेदारी होती है। इन चारों को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए हर महीने वेतन पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किया जाता है। इसके अलावा नाला और नाली निर्माण में हर साल अलग से खासी धनराशि खर्च होती है। इसके बाद भी बारिश में शहरवासी गंदगी, कीचड़ और जलभराव से परेशान हो रहे हैं।

नगर पालिका ने 34 वार्डों की सफाई व्यवस्था के लिए बड़ा अमला लगाया हुआ है। स्थायी कर्मचारी और सफाई नायक की संख्या 101 है। एक की मासिक वेतन करीब 40 हजार है। इस तरह से कुल करीब 40 लाख रुपये खर्च किया जाता है। इसी तरह संविदा के सफाई कर्मी 133 कार्यरत है। इसमें प्रत्येक को 18 हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। इस तरह इन पर करीब 23 लाख 94 रुपये खर्च किया जाता है। वहीं एक आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी को करीब 10 हजार मानदेय दिया जाता है। 255 कार्यरत कर्मियों पर कुल 25 लाख 50 हजार सफाई के काम करने पर दिया जाता है। वहीं दो सफाई निरीक्षकों को 70-70 हजार रुपये यानी 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति माह भुगतान किया जाता है। नगर पालिका के ईओ को करीब एक लाख का वेतन दिया जाता है। इस तरह से पूरी सफाई व्यवस्था में अधिकारियों व कर्मियों पर चार चरणों पर करीब 91 लाख रुपये खर्च किया जाता है। इसके अलावा मशीनरीज, संसाधनों व डीजल पर हर माह करीब 10 लाख से अधिक खर्च होता है। इस तरह से करीब एक करोड़ रुपये से अधिक साफ-सफाई व्यवस्था में खर्च होता है। उसके बाद भी रिमझिम बारिश में शहर कीचड़ और गंदगी से पटा है। फुटपाथ कीचड़ से भर गए हैं। पीएसी रोड पर नाली लबालब है। आवास विकास काॅलोनी को जाने वाली मनभावन सड़क का आधा हिस्सा कीचड़ से भरा है। बिंदकी बस स्टैंड के समीप जिला अस्पताल रोड जलभराव के साथ कीचड़ है। इतना ही नहीं मदनमोहन नेत्र चिकित्सालय के दरवाजे तक कीचड़ और जलभराव है। डायलिसिस पहुंच मार्ग पर कीचड़ फैला है। यह स्थान महज बानगी हैं। यही स्थिति शहर के अधिकांश मार्गों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed