फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wheat worth Rs 15 lakh grabbed, brothers and father sued

Fatehpur News: 15 लाख का गेहूं हड़पा, भाइयों व पिता पर मुकदमा

Sat, 07 Oct 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Wheat worth Rs 15 lakh grabbed, brothers and father sued
फतेहपुर। आढ़त से करीब 15 लाख रुपये कीमत का दो ट्रक गेहूं लेकर चालक भाग गए। मामले में आढ़ती की तहरीर पर ट्रक चालक सगे भाइयों व उनके पिता के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

चांदपुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि अमौली कस्बे में ओम ट्रेडर्स फर्म नाम से आढ़त है। वह किसानों से अनाज खरीदकर बाहर भेजता है। आढ़त से 28 और 30 सितंबर को ट्रक चालक गुलशेर खान, लाल जी खान निवासी नांगला भादनी जिला फिरोजाबाद ट्रकों में 15 लाख की कीमत का 903 बोरी गेहूं लादकर महाराष्ट्र के पुणे निकले थे। चालकों को 80 हजार रुपये भाड़ा भी दिया था। दो अक्तूबर को गेहूं महाराष्ट्र पहुंचना था। तीन अक्तूबर को महाराष्ट्र के फर्म संचालक से पता लगा कि गेहूं नहीं पहुंचा। ट्रक चालकों के मोबाइल बंद बता रहे हैं। चालकों व उनके पिता बक्सी खान ने माल का गबन किया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed