फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   weather, FATEPUR NEWS

शीतलहर ने बढ़ाई सर्दी, दो की मौत

Wed, 22 Jan 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
weather, FATEPUR NEWS
रेलवे स्टेशन में कोहरे से निकलती ट्रेन। - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शीतलहर और गलन भरी सर्दी लोगों को ठिठुरा रही है। वहीं मंगलवार को कोहरे से दोपहर तक पूरा शहर ढका रहा। दोपहर को धूप निकली तब लोगों को राहत मिली। शाम को फिर से गलन बढ़ने लगी। ठंड से दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि तापमान तीन दिन से 18 और आठ डिग्री पर टिका हुआ है।
विज्ञापन

पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर से लोग परेशान है। सर्द हवाओं की वजह से मौसम में नमी बढ़ गई है। कोहरे की वजह से दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया। सुबह प्रयागराज, रीवा और संगम एक्सप्रेस तीन से चार घंटे देरी से स्टेशन पहुंचीं। वहीं, शाम को आने वाली ट्रेनें भी लेट रहीं।
विज्ञापन

अल्लीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, मलवां थाना क्षेत्र के उमरगहना निवासी स्व. रामकरन लोधी का पुत्र शंकर लोधी (25) सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज में मजदूरी करता था। उसकी ठंड से मौत हो गई। शव राबर्ट्सगंज से गांव शव आया है। वहीं बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा निवासी मेवालाल सविता की पत्नी समत्त (70) को अचानक ठंड लगी और वह गिर गई। परिजन अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर किया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी की वजह से हवा में गलन है। यह हालात एक सप्ताह तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed