फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Weather changed, chances of rain till September 10

Fatehpur News: मौसम बदला, 10 सितंबर तक बारिश के आसार

Fri, 08 Sep 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, chances of rain till September 10
फतेहपुर। मौसम में आए बदलाव का असर अगले कुछ दिनों तक रहने वाला है। मौसम विभाग ने जिले में 10 सितंबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। शहर समेत जिले के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों को भी फायदा हुआ।
विज्ञापन

सूख रही धान की फसल के लिए यह बारिश अमृत की तरह बरसी है। अगस्त में औसत से कम बारिश ने धान की फसल को भी प्रभावित किया था। लेकिन इस माह हो रही बारिश ने किसानों की उम्मीदों को जिंदा कर दिया है। मंगलवार से मौसम में बदलाव शुरू हुआ और इसके बाद रुक-रुककर बारिश का सिलसिला शुरू है। बुधवार दोपहर बाद से गरज चमक के साथ कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण शहर की सड़कों में जलभराव हो गया। कृषि मौसम विशेषज्ञ वसीम खान ने बताया कि 10 सितंबर तक मध्यम से घने बादल छाए रहने की संभावना है, जिसके कारण गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed