फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Water flooding in Khaga for 15 days, salt water giving hand pumps

पानी मांग रहा खजुहा, हैँडपाइप बने सहारा

Fri, 10 Jul 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Water flooding in Khaga for 15 days, salt water giving hand pumps
कस्बे में ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत स्थापित पानी की टंकी बेमकसद हो गई है। हाल ये है कि यह ऐतिहासिक इलाका पानी के संकट से जूझ रहा है। एकमुश्त 75 हैंडपाइपों के खारा पानी देने से इलाकाई लोग दो-दो किलोमीटर की दूरी नापने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

35 साल पहले इस योजना के तहत दो नलकूप लगाए गए थे। इसमें एक टंकी की क्षमता 350 गैलन पानी की है।
इस परियोजना से 16 गांव जोड़े गए थे लेकिन आज स्थिति यह है कि टंकी कस्बे की ही प्यास नहीं बुझा पा रही है।
इस टंकी में जोड़े गए उदूपुर, हुसेपुर ,नरेचा, विक्रमपुर, बरेठर, सेलावन ,पारादान ,लखना खेड़ा, नंदापुर, सैमसी, घेरवा आदि गांवों की जनता हैंडपाइप का सहारा लेकर हलक तर करने को मजबूर है।
विज्ञापन

पंद्रह दिन से पंप नंबर वन की मोटर जली पड़ी है। कोई भी अधिकारी इसकी सुध नहीं ले रहा है। मोटर तो खोल ली गई लेकिन अभी सुधरकर नहीं आई है।
इससे लोगों में आक्रोश है। लोगों को भय है कि हैंडपाइप से तमाम लोग पानी भरते हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैल सकता है।
कस्बे में लगे लगभग 75 हैंडपाइप खारा पानी उगलते हैं। ऐसे में लोगों को पीने का पानी दो किलोमीटर दूर से लाना पड़ता।
जब अवर अभियंता से बात हुई तो उन्होंने बताया कि विभाग को सूचना दे दी है। जब मोटर उपलब्ध होगी तब लगवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed