फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   water crisis in kanshiram colony disrupted life

कांशीराम कालोनी में पानी का संकट

Thu, 19 Mar 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 19 Mar 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
water crisis in kanshiram colony disrupted life
कांशीराम शहरी आवास योजना के आवंटियों में गरमी की आहट से पहले ही पिछली गरमी में पानी को लेकर जिस संकट से गुजरना पड़ा था, उसका अहसास सालने लगा है। गंदगी व जल निकासी समस्या के साथ गड़रियनपुरवा स्थित इस कालोनी में पेयजल समस्या किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन


आवंटियों के लिए ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल का निर्माण कराए जाने के बावजूद आवंटियों को हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता है। हैंडपंपों में एक तिहाई स्वच्छ पेयजलापूर्ति नहीं कर रहे हैं। ऐसे में यदि प्रशासन स्तर पर पेयजलापूर्ति चालू कराने की पहल नहीं की गई तो गरमी में एक बार फिर से हाय-तौबा होगी
विज्ञापन


 कांशीराम कालोनी गड़रियनपुरवा में सुविधाएं मयस्सर होने के बावजूद वहां भीषण समस्याएं हैं। गंदगी के ढेर और बजबजाती नालियां इस कालोनी की पहचान बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर लाइन टूटने से कई फ्लैटों के सामने गंदगी का साम्राज्य फैला नजर आया। ओवरहेड टैंक व इसी के समानांतर बना ट्यूबवेल शो-पीस बना दिखाई दिया।

पेयजलापूर्ति शुरू नहीं होने से पेयजलापूर्ति को कालोनियों के बाहर लगवाए गए स्टैंडपोस्ट की टोटियां गायब हो चुकीं हैं।  दैनिक उपयोग के साथ प्यास बुझाने के लिए यहां पर केवल हैंडपंप सुविधा ही दिखाई दी। एक दर्जन हैंडपंपों में चार में अभी से गंदा पानी आ रहा है। जाहिर है कि गरमी में इनका हांफना तय हैं।

 - ‘बसने आए थे तो लगा था कि अब समस्याओं के लिए नहीं रोना होगा, लेकिन यह सोचना भूल रही। गरमी में एक एक बाल्टी के लिए हायतौबा मचती है’।
- चांद बीबी  

 कालोनी आबाद होने के बाद प्रशासन ने समस्याओं के निस्तारण के लिए खास गौर नहीं किया। एक सफाई कर्मी पूरी कालोनी के लिए लगाया गया है। सीवर लाइन से लेकर सेफ्टिक टैंक का बुरा हाल है’।
- जावित्री


 - पीने का पानी भले न मिल रहा हो लेकिन नालियां जरूर गंदे पानी से उफना रहीं हैं। पिछली गरमी में तड़के से पानी के लिए हैंडपंप में लाइन लगाई थीं। इस बार भी यही आसार दिखाई दे रहे हैं’।

- शहंशांह

 ‘ पेयजल समस्या से निपटने के लिए इस गरमी भी पूरे परिवार के साथ बाल्टी लेकर बाहर निकलना होगा। यदि ओवरहेड टैंक चालू हो जाए तो पेयजल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है’।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed