फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vishwa Hindu Parishad protests against Khushi becoming happy

Fatehpur News: खुुशी के खुशनुमा बनने पर विश्व हिंदू परिषद का विरोध

Wed, 10 May 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 10 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad protests against Khushi becoming happy
फर्रुखाबाद। उन्नाव की खुशी कचहरी में खुशनुमा बनकर मुस्लिम युवक से निकाह करने पहुंची, तभी सूचना पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने युवक के साथी की पिटाई कर दी। युवक वहां से भाग गया। कार्यकर्ताओं ने खुशी, युवक के साथी व बहन को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने खुुशी के परिजनों को सूचना देकर बुलाया है। शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी मुस्लिम युवक का जनपद उन्नाव की खुशी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को खुशी युवक के साथ कचहरी में निकाह करने के लिए पहुंची। खुशी ने शपथ पत्र तैयार करवाया। इसमें खुशी से खुशनुमा बनकर मुस्लिम युवक के साथ निकाह करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम को हुई। वह कार्यकर्ताओं के साथ कचहरी पहुंचे। मुस्लिम युवक कार्यकर्ताओं को देखकर कचहरी से भाग गया। कार्यकर्ताओं ने उसके साथी को पकड़कर पीट दिया। साथी, मुस्लिम युवक की बहन व खुशी को फतेहगढ़ कोतवाली ले आए। वहां जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम ने धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह करने का आरोप लगाया। युवक व उसके साथी व बहन के खिलाफ लव जेहाद का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी।
विज्ञापन

खुशी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी इच्छा से मुस्लिम युवक के साथ निकाह कर रही है। पुलिस ने खुशी के पिता से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि खुुशी सोमवार को बिना बताए घर से चली आई है। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि खुशी के परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed