फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Viral fever increasing due to drinking less water and dirt

Fatehpur News: पानी कम पीने और गंदगी से बढ़ रहा वायरल बुखार

Fri, 08 Sep 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Viral fever increasing due to drinking less water and dirt
फतेहपुर। जिला में वायरल तेजी से फैल रहा है। कुछ दिन पहले ही जिला अस्पताल की ओपीडी में 1700 से अधिक मरीज पहुंचे थे। इनमें 80 प्रतिशत मरीज वायरल के थे। यह हालात शहर से गांव तक बने हुए हैं। डॉक्टरों की राय है कि पानी उबाल कर इस्तेमाल करें। साथ ही घर और आसपास गंदगी जमा न होने दें। अगर कहीं जलभराव हो रहा है तो वहां तुरंत सफाई कराएं।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में पानी पसीने के रूप में शरीर से तेजी से निकल रहा है। जितना पानी पसीने से निकलता है उतनी मात्रा में पानी का सेवन नहीं किया जा रहा है। इससे शरीर में पानी की कमी हो रही है। इसके साथ ही घर व आसपास क्षेत्र में गंदगी व नालियों के जमा पानी भी बीमारी का कारण बन रहा है। इन दोनों वजहों से वायरल तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

डॉक्टर पुष्कर कटियार का कहना है कि बुखार आने पर मरीज झोलाछाप व अप्रशिक्षित से दवा लेने पहुंच जाते हैं। वहां रोग प्रतिरोधी दवा दे दी जाती है, जो एक-दो दिनों के लिए बुखार को काबू में जरूर कर लेती है, लेकिन मरीज की प्लेटलेट्स गिरा देती हैं। इसके बाद फिर बुखार जकड़ लेता है। जब मरीज प्राइवेट संस्थानों में उपचार के लिए पहुंचता है तो वहां प्लेटलेट्स गिरने पर सीधे डेंगू या अन्य गंभीर बीमारी बताकर उपचार शुरू कर दिया जाता है, जो मरीज के लिए नुकसानदायक है। वहीं, इलाज का खर्च से जेब भी कटती है। वायरल पीड़ित सावधानियां बरतकर अपने को स्वस्थ रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताईं यह सावधानियां
- शरीर में पानी की कमी रोकने के लिए पानी को उबाल लें और ठंडा करके पीएं।
- घर व आसपास नालियों को साफ रखें। नालियों में जमा पानी में लार्वा पनपने से रोकने के लिए केमिकल का इस्तेमाल करें।
- रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- वायरल होने पर सरकारी अस्पताल या प्रशिक्षित डॉक्टर की सलाह पर ही दवाएं लें। रोग प्रतिरोधक दवाओं का इस्तेमाल नुकसानदायक होता है।
- सरकारी अस्पताल में वायरल की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। जांच की भी सुविधा है।
- झोलाछाप से उपचार नहीं कराएं।
-----------

फोटो-6-रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर। संवाद
रूसिया में कैंप लगाकर हो रहा उपचार
अमौली। रूसिया में चार मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद हराम है। विभाग ने रूसिया में गुरुवार को सातवीं बार कैंप लगाया। कैंप में 15 मरीज पहुंचे। उसमें एक मरीज बुखार का मिला। इसके अलावा टीम ने गांव का भ्रमण करते हुए केमिकल का छिड़काव किया और लोगों को जागरूक किया। वायरल से बचने के तरीके बताए। चिकित्साधीक्षक डॉ. पुष्कर कटियार ने बताया कि प्रयास में सफलता मिल रही है, जिन गांवों में पहले से संक्रमण फैल गया था। वहां पर सुधार हो रहा है। दूसरे गावों में लोगों की जागरूक करके संक्रमण पर नियंत्रण पाने की कोशिश जारी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed