{"_id":"6ac6a134861565bbc9091dcf","slug":"vineet-and-pratima-triumph-in-the-senior-category-shot-put-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-164023-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सीनियर वर्ग की गोला फेंक में विनीत और प्रतिमा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सीनियर वर्ग की गोला फेंक में विनीत और प्रतिमा ने मारी बाजी
विज्ञापन
फोटो-32-धाता इंटर कॉलेज में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद में प्रतिभाग करती
- फोटो : shiv tripathi
धाता। धाता इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन धाता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामलखन सिंह ने किया।
इसमें ग्राम दर्शन इंटर कॉलेज कल्यानपुर कचरौली, धाता इंटर कॉलेज, रामरूप सिंह धनराज सिंह इंटर कॉलेज धाता, चौ. रामेश्वर सिंह शिवबालक सिंह इंटर कॉलेज बेलाई, सरदार पटेल इंटर कॉलेज शुकुलपुर, अढ़ौली इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज धाता के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
पहले दिन दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। सीनियर बालक वर्ग की गोला फेंक में विनीत कुमार प्रथम और अढ़ौली इंटर कॉलेज के राजू केसरवानी द्वितीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में ग्राम दर्शन इंटर कॉलेज के अमांशु यादव प्रथम और बेलाई इंटर कॉलेज के बृजेश कुमार द्वितीय रहे।
विज्ञापन
जूनियर बालिका वर्ग की गोला फेंक में ग्राम दर्शन इंटर कॉलेज की यशी देवी प्रथम और रामरूप सिंह धनराज सिंह इंटर कॉलेज की अपना देवी द्वितीय रहीं। सीनियर बालिका वर्ग में ग्राम दर्शन इंटर कॉलेज की प्रतिमा सिंह प्रथम रहीं।
बालिका वर्ग की लंबी कूद में धाता इंटर कॉलेज की सुहानी देवी प्रथम और नंदनी देवी द्वितीय रहीं। सब जूनियर बालिका लंबी कूद में धाता इंटर कॉलेज की साक्षी पाल प्रथम और रामरूप सिंह धनराज सिंह इंटर कॉलेज की लक्ष्मी देवी द्वितीय रहीं।
प्रतियोगिता में तपन कुमार, लालचंद्र सेन, मिथलेश कुमार, सतीश चंद्र सिंह, विजय शंकर पाल, नंदलाल, बच्चू राम, सुशील सिंह और जयप्रताप सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

फोटो-32-धाता इंटर कॉलेज में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद में प्रतिभाग करती- फोटो : shiv tripathi