फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Villagers demonstrated demanding tree removal

Fatehpur News: ग्रामीणों ने पेड़ हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 01 Aug 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated demanding tree removal
फतेहपुर। खखरेरू क्षेत्र में पचमई से डूंडियापुर तक बनाई गई सड़क के बीच में पेड़ और खुले कुएं के कारण लगातार हो रहे हादसों से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। गांव डूंडियापुर के पास सड़क पर एकत्र होकर ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी की और पेड़ व कुएं को जल्द से जल्द हटवाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल अमरजीत, सरोज, फूलसिंह, सुनील कुमार, शीतली देवी, निर्मला देवी, मंजू व पूजा ने बताया कि बीच सड़क में पेड़ और किनारे खुले कुएं के कारण आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। हमारी जान जोखिम में है, लेकिन विभाग आंखें मूंदे बैठा है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह सड़क खतरनाक बन चुकी है। कार्रवाई नहीं हुई, तो गांव वाले पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव करेंगे। इससे पहले भी कई बार शिकायतें की गईं। पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जेई रामलखन पटेल ने पेड़ की नीलामी के बाद हटवाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया था। नाबार्ड योजना के तहत 2024 के अंत में करीब 2.75 करोड़ की लागत से चार किमी लंबी सड़क बनाई गई है। मध्य पेड़ और डूंडियापुर के पास खुला कुआं होेने के बाद भी मानक को धता बताकर सड़क का निर्माण कर दिया गया। सड़क से आठ गांवों मोहनपुर, डूंडियापुर, गहुरे, भीमपुर, हरचंदपुर, पुरमई, दामोदरपुर और लोहागपुर की लगभग 20 हजार की आबादी का रोजाना आवागमन होता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि सप्ताह भर में पेड़ नहीं हटाया गया और कुएं के चारों ओर सुरक्षा घेरे नहीं लगाए गए, तो वह आंदोलन करेंगे और प्रशासन की जवाबदेही तय कराएंगे। वहीं अधीक्षण अभियंता एसके गौतम ने बताया कि यह नियम विरुद्ध है। पेड़ को रास्ते से हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed