फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Villagers caught the thieves running away with stolen goods

सेंध लगाकर चोरी करते बांदा के तीन शातिर पकड़े गए

Tue, 05 Jan 2021 07:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught the thieves running away with stolen goods
ललौली थाने में पकड़े गये पिपिरमिंट तेल व चाना चोरी के आरोपी - फोटो : FATEHPUR
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव में 3 जनवरी की रात बांदा के चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उनकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

रसूलपुर गांव निवासी राजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव के घर के रविवार रात चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घुस गए। चोर घर के अंदर से पिपरमिंट का तेल और 32 किलो चना चुरा कर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

इसकी आहट होने पर ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ लिया था। उनकी पिटाई की और पुलिस केे हवाले कर दिया। बहुआ चौकी इंचार्ज प्रवीण दुबे ने बताया कि आरोपी मनीष कुमार पुत्र स्व.सर्वेश कुमार, शिव प्रकाश (32) पुत्र राम बहादुर निवासी रसूलपुर थाना ललौली, मोहम्मद आकिब (26) पुत्र स्व. हसमत अली निवासी शादी मदनपुर थाना चिल्ला जिला बांदा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास किसान के घर से चोरी पिपरमिंट का तेल व 32 किलो चना बरामद हुआ है। बांदा के मोहम्मद आकिब को मनीष ने चोरी के लिए बुलाया था। यहां चोरी के बाद आकिब सारा माल लेकर बांदा लेकर भाग जाता है। माल बेचने के बाद आरोपी रकम का बंटवारा करते हैं। इनका बड़ा गैंग है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चोरी के मामले मेें फरार शातिर को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के कुछ जेवरात बरामद किए हैं।
बिंदकी के नरैचा गांव निवासी राजकमल के घर में चोरी की वारदात हुई थी। इसकी जांच में अर्जुन साहू का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस तलाश में जुटी तो आरोपी भाग निकला।
खजुहा चौकी इंचार्ज विद्या प्रकाश सिंह, एसआई रितेश कुमार राय ने बिंदकी कस्बे से गश्त के दौरान सोमवार रात उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास तमंचा निकला।

अर्जुन मूल रूप से पलेरा थाना चिल्ला जिला बांदा का रहने वाला है। वह कई साल से पुरानी बिंदकी में रह रहा है। उसके पास से एक जोड़ी पायल, सोने की अंगूठी बरामद हुई है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 10 मामले चोरी के दर्ज हैं। वह पहले भी पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed