फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Villagers blocked the road by placing the child's body on the road.

Fatehpur News: बालक का शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 09 May 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the road by placing the child's body on the road.
फोटो-35-जाम लगाए ग्रामीण। संवाद
हथगाम। थाना क्षेत्र के गोसाईंन की सराय मजरे गौसपुर निवासी दीपक सविता के पुत्र विहान (10) की बाइक सवार की टक्कर से मौत के बाद शुक्रवार को परिजन और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पोस्टमार्टम के बाद हुए इस प्रदर्शन में ग्रामीणों ने आरोपी बाइक चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

हथगाम-छिवलहा मार्ग पर किसानों ने जाम लगा दिया। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। विहान के पिता दीपक ने पक्का घर, पट्टे की जमीन और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ वीर सिंह और नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के कई थानों का पुलिस बल भी तैनात रहा।

फोटो-35-जाम लगाए ग्रामीण। संवाद

फोटो-35-जाम लगाए ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed