{"_id":"6310fd2cae8e0e029b2fe8fc","slug":"village-kusti-unnao-banda-punjab-fatehpur-news-knp7158838145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्ला को चित कर देवा थापा ने जीते 51 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्ला को चित कर देवा थापा ने जीते 51 हजार
विज्ञापन
अमौली। इटरा के दंगल में नेपाल के देवा थापा ने राजस्थान के बिल्ला को चित कर 51 हजार का इनाम जीता। पहलवानों ने दांव-पेच दिखाकर खूब तालियां बटोरीं। गुरुवार को केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पहलवानों का हौसला बढ़ाया।
दंगल में दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गोरखपुर, हरिद्वार सहित दूरदराज से आए पहलवानों की 18 कुश्तियां हुईं। इसमें हरिद्वार के राहुल ने हिमाचल प्रदेश के पुल्ला को हराया। कन्नौज के राजू ने उन्नाव के मनीष को शिकस्त दी। कुडनी के शिव सिंह ने बिहार के नरेश को हराया। झींझक के श्रीराम ने लखनऊ के मोनू को पराजित किया।
बांदा के सुरेश ने भिंड के हरिनाम सिंह को पटखनी दी। अंत में देवा थापा की कुश्ती में दर्शकों का आनंद देखते ही बना। कुश्ती बीच में छोड़ राजस्थान के पहलवान बिल्ला मैदान छोड़कर भागने की कोशिश में रहे। थापा ने दौड़ाकर उन्हें चित कर दिया। आयोजक साहब सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार गांव स्तर पर खेलकूद के मैदान विकसित कर रही है। इस मौके पर ब्रजेश प्रजापति विधायक हमीरपुर, कुलदीप निषाद अध्यक्ष हमीरपुर, जगदीश नारायण शर्मा पूर्व विधायक, डॉ. उत्प्रेक्षा त्रिवेदी, मनोज निषाद, संतोष गुप्ता, डॉ. राम भक्त वर्मा, इंदल निषाद और शिवशंकर मौजूद रहे।