फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vidyanjali portal slows down, only 46% data uploaded in seven months

Fatehpur News: विद्यांजलि पोर्टल पर धीमी रफ्तार, सात माह में केवल 46 फीसदी डेटा अपलोड

Thu, 30 Oct 2025 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vidyanjali portal slows down, only 46% data uploaded in seven months
फतेहपुर। विद्यांजलि पोर्टल पर स्कूलों का विवरण अपलोड करने की रफ्तार बेहद धीमी है। जिले के 2,123 विद्यालयों में से अब तक केवल 974 विद्यालयों का विवरण ही पोर्टल पर दर्ज हो पाया है। सात माह बीत जाने के बावजूद यह संख्या कुल विद्यालयों का महज 46 फीसदी है। शिक्षा विभाग ने शेष विद्यालयों का विवरण जल्द अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 2,123 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 1,377 प्राथमिक, 259 उच्च प्राथमिक और 487 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। बीएसए कार्यालय की ओर से पहले ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों को निर्देशित किया जा चुका है। अब तक 974 विद्यालयों का डेटा पोर्टल पर दर्ज किया गया है। इसमें 924 परिषदीय, 45 सहायता प्राप्त और पांच निजी विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन


ये है पोर्टल का उद्देश्य
विद्यांजलि पोर्टल के माध्यम से स्वयंसेवक और संगठन विद्यालयों को सामग्री या उपकरण दान करने के साथ सेवाएं भी प्रदान कर सकते हैं। इसके जरिये स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ किया जा सकता है। स्वयंसेवक ज्ञान और कौशल साझा करने के अलावा स्कूलों को डेस्क और बेंच, डिजिटल उपकरण, शिक्षण सामग्री और खेल किट उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



924 परिषदीय विद्यालयों का डेटा वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। शेष विद्यालयों का विवरण भी जल्द अपलोड कराया जाएगा।
- एमएल वर्मा, डीसी निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed