{"_id":"6a3ec21b9c36bf6a4f022f42","slug":"video-of-mourang-mining-from-the-yamuna-goes-viral-probe-launched-at-oti-mine-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157497-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: यमुना से मौरंग खनन का वीडियो वायरल, ओती खदान में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: यमुना से मौरंग खनन का वीडियो वायरल, ओती खदान में जांच शुरू
विज्ञापन
फोटो-44-पानी में खनन करती पोकलैंड मशीन। स्रोत: वीडियो ग्रैब
फतेहपुर। सदर तहसील स्थित ओती खदान में यमुना से मौरंग खनन का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खनिज विभाग हरकत में आ गया। खनिज अधिकारी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में खनन स्वीकृत क्षेत्र में मिला है। पानी से खनन को लेकर जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
मानसून नजदीक आते ही खदानों में ओवरलोडिंग और अवैध खनन की शिकायतें बढ़ रही हैं। वायरल वीडियो में पोकलैंड मशीनें पानी से मौरंग निकालती दिखाई दे रही हैं, जिसे खनन नियमों के विपरीत बताया जा रहा है। वहीं अभियान के दौरान चार ओवरलोड डंपरों को भी पकड़ा गया।
खनिज अधिकारी सोमेंद्र तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के लिए टीम भेजी गई थी। शनिवार को जांच रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए प्रस्तुत की जाएगी। फिलहाल जांच में खनन स्वीकृत क्षेत्र के भीतर होना पाया गया है।