फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Video of extortion in the name of issuing birth certificates goes viral.

Fatehpur News: जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल

Wed, 24 Jun 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Video of extortion in the name of issuing birth certificates goes viral.
फोटो-16-रुपये लेता हुआ युवक। स्रोत: वीडियो ग्रैब
खागा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर वसूली का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कंप्यूटर ऑपरेटर को रुपये लेते हुए दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आने वाले लोगों से सुविधा शुल्क लेने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जन्म प्रमाणपत्र पटल से संबंधित है। इसमें सीएचसी हरदो में तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी को रुपये दिए जाने का दृश्य दिख रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 18 जून को राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति और इसके अगले दिन सीएमओ डॉ. उदयभान सिंह ने सीएचसी का निरीक्षण किया था। इस दौरान कई खामियां मिलने पर सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक समेत कई स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकते हुए जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद कार्यप्रणाली में सुधार नहीं दिख रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सरल सोनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-16-रुपये लेता हुआ युवक। स्रोत: वीडियो ग्रैब

फोटो-16-रुपये लेता हुआ युवक। स्रोत: वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed