{"_id":"692f43cd974fb69ca109ebd2","slug":"video-of-a-man-carrying-a-gun-and-making-objectionable-remarks-goes-viral-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-144870-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तमंचे लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तमंचे लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। उसने वीडियो में सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ पुलिस -प्रशासन, भाजपा कार्यकर्ताओं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक को अपशब्द कहे हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस की जांच में पता चला है कि वीडियो युवक ने मुंबई से वायरल किया था।
पुलिस के अनुसार वीडियो में थाना क्षेत्र के नरैचा गांव निवासी निजाम खां का पुत्र लालू उर्फ शमसुद्दीन है। यह वीडियो करीब एक साल पहले मुंबई से लालू ने वायरल किया था। उसकी तलाश की गई थी, लेकिन वह नहीं मिला था। हाल में करीब चार से पांच दिन पहले लालू गांव की एक शादी में आया था। उसके आने के बाद फिर वीडियो वायरल हुआ। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज के मुताबिक वीडियो वायरल का पता लगते ही लालू की खोजबीन चालू की गई। वह मौके से भाग निकला।
वायरल वीडियो में आरोपी सरकार बदलने पर सबक सिखाने की धमकी दे रहा है। क्षेत्रवासी पुलिस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। उसकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें हाथ में तमंचा लिए खड़ा है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -