फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vehicles will use the old Chilla bridge for 15 days; repair work has begun on the new bridge.

Fatehpur News: 15 दिन तक पुराने चिल्ला पुल से गुजरेंगे वाहन, नए पुल पर मरम्मत शुरू

Mon, 19 Oct 2026 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will use the old Chilla bridge for 15 days; repair work has begun on the new bridge.
फोटो-05-चिल्ला स्थित नए पुल पर हैमर से सड़क उखाड़ते मजदूर। संवाद
बहुआ (फतेहपुर)। बांदा-कानपुर स्टेट हाईवे पर यमुना नदी में बने नए चिल्ला पुल की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने और सरिया बाहर निकलने से हादसों का खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन

इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग बांदा ने नए पुल पर आवागमन अस्थायी रूप से बंद करा दिया है। अब दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को पुराने चिल्ला पुल से निकाला जा रहा है। यह व्यवस्था करीब 15 दिन तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

नए चिल्ला पुल पर 11, 12 और 13 नंबर की कोठियों के ऊपर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के साथ सड़क की सरिया भी बाहर निकल आई थी। इससे पुल से गुजरने वाले बाइक सवारों और छोटे वाहनों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार वाहनों के सरिया में फंसने से बाइक सवार संतुलन खोकर सड़क पर गिरकर घायल हो जाते थे। बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान भी हादसों की आशंका बनी रहती थी।
पुल की जर्जर हालत को देखते हुए मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। ठेकेदार के मजदूर जेसीबी और हैमर मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त सड़क और बाहर निकली सरिया हटा रहे हैं। इसके बाद सड़क की मरम्मत कर आवागमन सुरक्षित बनाने का प्रयास किया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर महेंद्र प्रताप ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते नए चिल्ला पुल पर फिलहाल वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। बांदा और कानपुर की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को पुराने चिल्ला पुल से गुजारा जा रहा है। वाहन चालकों को इसी मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। नए पुल पर आवागमन दोबारा शुरू होने में करीब 15 दिन लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed