{"_id":"69654de667635002bb047c81","slug":"vehicles-parked-on-the-roads-are-increasing-the-problem-of-traffic-jam-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-147259-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़कों पर खड़े वाहन बढ़ा रहे जाम की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़कों पर खड़े वाहन बढ़ा रहे जाम की परेशानी
विज्ञापन
फोटो-5-एचडी एफसी बैंक के सामने खड़ी बाइकें। संवाद
फतेहपुर। शहर में सड़कों पर वाहनों की पार्किंग जाम का कारण बनती जा रही है। कई बैंक शाखाओं में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से बैंक आने वाले खाताधारक अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। घंटों तक सड़क की पटरियों पर बाइकें खड़ी रहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।
वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के चलते जाम की स्थिति बन जाती है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर खाताधारकों की भीड़ अधिक रही। जरूरी कार्यों से लोग बाइक से बैंक पहुंचे और सड़क पर ही वाहन खड़े कर दिए।
पत्थरकटा चौराहे से पहले संचालित बैंकों के सामने सड़क पर खड़ी बाइकें जाम का मुख्य कारण बनीं। जाम में फंसकर राहगीर और वाहन चालक परेशान होते रहे। यातायात प्रभारी लालजी सविता ने बताया कि अभियान चलाकर सड़कों पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।