{"_id":"66df5dc65efdf21eea0e8c09","slug":"vehicle-hits-damaged-container-mechanic-dies-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-121025-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खराब कंटेनर को वाहन ने मारी टक्कर, मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खराब कंटेनर को वाहन ने मारी टक्कर, मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज ओवरब्रिज पर रविवार की रात खराब कंटेनर को बनाते समय सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। ट्रक मरम्मत कर रहे मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदनापुर गांव निवासी राम शिरोमणि का पुत्र राजेश कुमार (40) ट्रक मिस्त्री है। उसका लोधीगंज के समीप कारखाना है। रात नौ बजे ओवरब्रिज के ऊपर खराब कंटेनर को बनाने मिस्त्री राजेश अपने साथी रईस (30) पुत्र मदार बक्श निवासी पीरनपुर थाना कोतवाली सदर के साथ पहुंचा था। मरम्मत के दौरान सामने से तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर से खराब कंटेनर पीछे हुआ और राजेश चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं रईस गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ने वाहन सहित हिरासत में ले लिया है।
मृतक अपने पीछे पत्नी बीनू देवी, दो पुत्र अभिषेक (13) व आयुष (8) एवं पुत्री काजल (12) को छोड़ गया है। कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि ट्रक दुर्घटना में मिस्त्री की मौत हो गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।