फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vehicle collided with a dumper parked on the highway, driver died

Fatehpur News: हाईवे पर खड़े डंपर से टकराया वाहन, चालक की मौत

Sun, 25 May 2025 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collided with a dumper parked on the highway, driver died
फतेहपुर। हाईवे किनारे खड़े डंपर में शुक्रवार रात पीछे से दूसरा डंपर टकरा गया। इससे टकराए डंपर के चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दूसरे डंपर का चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

रायबरेली के गुरुबख्सगंज थाना क्षेत्र के बढ़ई का पुरवा निवासी गुरु प्रसाद का पुत्र सोनू शर्मा (24) डंपर का चालक था। वह बांदा से रात को रायबरेली की ओर जा रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास पर पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक, डंपर चालक को झपकी आ गई। झपकी आने से हाईवे किनारे खड़े डंपर में सोनू का डंपर टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने डंपर में फंसे सोनू को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाॅक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही पड़ रही भारी
जेल रोड से लेकर स्थित नउवाबाग तक मौरंग, गिट्टी लदे वाहन हमेशा खड़े रहते हैं। भारी वाहनों के चालक तेज रफ्तार में भी निकलते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। इन वाहनों की इंट्री जमा होने से चालक बेखौफ रहते हैं। राहगीरों से मारपीट करते हैं और पुलिस पर भी दबाव बनाते हैं। बृहस्पतिवार रात नउवाबाग से नाबालिग तेज रफ्तार में डंपर लेकर निकला और कार सवार दंपती को टक्कर मारकर घसीट ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed