फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vegetable seller made world clock, sent it to Ayodhya

Fatehpur News: सब्जी बेचने वाले ने बनाई वर्ल्ड क्लॉक, भेजी अयोध्या

Sun, 31 Dec 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Vegetable seller made world clock, sent it to Ayodhya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हसवा। कुछ करने के जज्बे ने एक सब्जी का ठेला लगाने वाले अनिल साहू ने वर्ल्ड क्लॉक बनाकर अयोध्या भेजी है। उन्होंने इसे अयोध्या के राममंदिर को दान किया है। यह घड़ी एक साथ नौ देशों का समय बताती है।
हसवा ब्लाक के सखियांव गांव के मूल रूप से रहने वाले अनिल कुमार साहू लखनऊ में सब्जी का ठेला लगाकर जीवन गुजारते हैं। बचपन से ही कुछ अलग करने के जज्बा था। उनके दिमाग में घड़ी बनाने का उपाय सूझा, वह भी ऐसी जो कई देशों का समय एक साथ बताए। सखियांव गांव में कक्षा आठ तक की पढ़ाई की। इसके बाद शहर आ गए। यह घड़ी बनाकर अनिल कुमार साहू ने 2018 में अपने नाम पेटेंट कराया। अयोध्या में राम मंदिर में जाकर इन्होंने ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपतराय को यह घड़ी भेंट की। यही नहीं एक घड़ी हनुमान गढ़ी व एक अयोध्या स्टेशन अधीक्षक को दी। अनिल ने बताया कि यह घड़ी एक साथ नौ देशों का समय बताती है। इसके बाद एक घड़ी बना रहें हैं, जो विश्व के सभी देशों का समय एक साथ बताएगी। इसमें विशेष चीज यह है कि घंटा और मिनट के लिए एक ही सुई है। सेकंड के लिए अन्य सुई है। इसकी ऊंचाई 76 सेमी है।
विज्ञापन

...........................
विश्व प्रेम का दिया संदेश
वर्ल्ड क्लाॅक में अनिल ने वसुधैव कुटुंबकम लिखा है। उन्होंने बताया कि इससे विश्व प्रेम की भावना पैदा होती है। उनकी इच्छा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेे मिलकर घड़ी भेंट करें। साथ ही इंटरनेशनल पेटेंट भारत सरकार कराए। इससे पूरे विश्व में भारत का नाम होगा। एक भारतीय का सिर गौरव से ऊंचा उठेगा। देश के लिए इनका पेटेंट 2018 में हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed