फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   vaccination,fatehpur news

वैक्सीन खत्म होने से बंद रहा टीकाकरण, लोग लौटे

Sun, 11 Apr 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
vaccination,fatehpur news
फतेहपुर। कोरोना वैक्सीन खत्म होने के कारण शनिवार को जिले में वैक्सीनेशन बंद रहा। जिलेभर के 56 केंद्रों में टीकाकरण कराने पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा। शाम को बनारस से वैक्सीन की 16 हजार डोज आईं तो स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली। आज यानी रविवार को 29 केंद्रों पर 4200 लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

चालू महीने में स्वास्थ्य विभाग को एक लाख 66 हजार 500 लोगों को टीकाकरण कराने का लक्ष्य दिया गया है। शुक्रवार तक 33 हजार 282 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था। शुक्रवार को टीकाकरण के बाद स्वास्थ्य विभाग के पास 40 डोज वैक्सीन बची थी। ऐसे में शनिवार को जिले भर में टीकाकरण बंद रहा।
विज्ञापन

उधर, रविवार से शुरू होकर 14 अप्रैल तक चलने वाले टीकोत्सव को देखते हुए जिले के बनारस से 16 हजार वैक्सीन की डोज मिल गई है। शनिवार की शाम वैक्सीन की आपूर्ति मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। टीकोत्सव के पहले दिन रविवार को 29 स्थानों पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन का लक्ष्य 42 सौ लोगों के टीकाकरण का है। दूसरे दिन सोमवार को 51 स्थानों पर 8400 लोगों के टीकाकरण कराने का लक्ष्य है। 13 अप्रैल को 7000 लोगों का वैक्सीनेशन किया जाना है।
वैक्सीनेशन के नोडल प्रभारी डिप्टी सीएमओ डा. सुरेश चंद्र ने बताया कि टीकोत्सव मनाने में फिलहाल तीन दिन तक कोई दिक्कत नहीं होगी। अगर तीन दिन के टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा हुआ, तो अंतिम दिन 14 अप्रैल को वैक्सीन की कमी से टीकाकरण प्रभावित हो सकता है।
चालू महीने में टीकाकरण प्रभावित भले न हुआ हो, लेकिन वैक्सीन का संकट बना ही रहा। महीने की शुरुआत में कौशांबी से पांच हजार वैक्सीन मंगाकर टीकाकरण किया गया। इसके बाद आठ हजार वैक्सीन बनारस से मंगाई गई।

छह अप्रैल को लखनऊ से 10 हजार वैक्सीन की खुराक मंगाकर सात, आठ और नौ अप्रैल को टीकाकरण किया गया। शनिवार को टीकाकरण बंद रहने के बाद शाम को बनारस से 16 हजार वैक्सीन की डोज की आपूर्ति फिर मिल गई है। नोडल प्रभारी ने बताया कि रात में सभी कैंपों में वैक्सीन की आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed