{"_id":"609983a68ebc3ec19a59ec19","slug":"vaccination-covid-19-free-fatehpur-news-knp6277378103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह के पहले दिन 795 लोगों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह के पहले दिन 795 लोगों का टीकाकरण
विज्ञापन
फतेहपुर। युवाओं को निशुल्क कोरोना टीकाकरण कराने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग जिले में 18 साल से अधिक आयु वालों को निशुल्क टीकाकरण कराने को लेकर जून के पहले सप्ताह से विचार कर रहा है। उधर, चालू सप्ताह के पहले दिन कुल 795 लोगों का टीकाकरण किया गया। खास बात यह है जिले में वैक्सीन का खासा स्टाक होने के बावजूद वैक्सीनेशन का काम गति नहीं पकड़ रहा है।
जिले में सोमवार को 30 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। सुबह नौ बजे से शुरू टीकाकरण में शाम पांच बजे तक 795 लोगों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए। वर्तमान में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है, लेकिन फिर भी टीकाकरण कराने वालों का सेंटरों में टोटा रहता है। सुबह से शाम तक यदा कदा लोग ही टीका लगवाने के लिए सेंटरों में पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि जिले में अभी तक टीकाकरण का लक्ष्य चार फीसदी भी नहीं पहुंच पाया है।
वैक्सीनेशन के नोडल डिप्टी सीएमओ डा. सुरेशचंद्र का कहना है कि अभी फिलहाल जिले में 18 साल के ऊपर वालों के टीकाकरण की कोई व्यवस्था नहीं है। उम्मीद है कि यह व्यवस्था अगले महीने से लागू हो सकती है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 18000 डोज वैक्सीन का स्टाक है। उन्होंने लोगों के तय स्थानों पर जल्द से जल्द पहुंचकर कोरोना का टीकाकरण कराने की अपील की है।