फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   vaccination,corona,fathepur news,70 percent,co-vaccine

को-वैक्सीन से 70 फीसदी को लगा टीका

Fri, 12 Feb 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
vaccination,corona,fathepur news,70 percent,co-vaccine
पीएसी में जवान को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी व मौजूद सेना नायक अष्टभुजा प्रसाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण से जारी जंग में गुरुवार को पुलिस, निकाय और राजस्व के 1401 कर्मियों ने को-वैक्सीन का टीका लगवाया। टीकाकरण का प्रतिशत 70.01 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

टीकाकरण को उत्साह होने से सुबह 9 बजे से शुरू प्रक्रिया शाम 5 बजे के बाद तक चली। कई केंद्रों में टीकाकरण का आंकड़ा 100 फ़ीसदी रहा।
जिला अस्पताल के आयुष विंग के अलावा पीएसी अस्पताल में भी कोरोना का टीका लगा। आज के टीकाकरण में पुलिस विभाग से 1381, निकाय से 291 और राजस्व के 329 कार्मिकों को बुलाया गया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमे के साथ ही प्रशासनिक मशीनरी कोरोना से जारी जंग को धार देने में सुबह से ही मुस्तैद नजर आई।
खुद जिले की हाकिम अपूर्वा दुबे कोरोना वैक्सीन की प्रक्रिया को नजदीक से समझते हुए दिखाई दीं। खजुहा पीएचसी के केंद्र में डीएम का काफी देर रुकना हुआ।
सीएमओ डॉ. गोपाल कुमार माहेश्वरी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद टीकाकरण की समूची कवायद पर शाम तलक नजरें गड़ाए रहे।
.....देसी इलाज के बगैर लौटे
कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया के लिए जिला अस्पताल में सदर अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और पीपीसी सेंटर में टीकाकरण होता आया है। गुरुवार को एक और सत्र केंद्र बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सत्र केंद्र आयुष विंग में खोला गया। चूंकि इस विंग में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी पद्धति से इलाज की सुविधा है। लिहाजा देसी इलाज की चाहत रखने वाले मरीजों और तीमारदारों को निराशा हाथ लगी। आयुष विंग में टीकाकरण होने के नाम पर इन सभी को लौट आया जाता रहा।
खागा में सबसे ज्यादा टीकाकरण
टीकाकरण की प्रक्रिया में खागा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सबसे ज्यादा टीकाकरण हुआ। अमौली प्रथम में 72, सराय खालिस में 80, जहानाबाद 54, आयुष विंग 90, पुरुष अस्पताल 110, महिला अस्पताल 93, पीपीसी सेंटर 76, बहुआ पीएससी 54, गाजीपुर सीएससी 49, सुओंग प्रथम 36, गोपालगंज पीएससी 77, हास्वा पीएचसी प्रथम 67, खागा सीएचसी प्रथम 132, खजुहा पीएससी प्रथम 73, खजुहा पीएचसी द्वितीय 62, बीएससी प्रथम 62, पीएसी द्वितीय 69 और तेलियानी पीएचसी में 104 कार्मिकों का टीकाकरण हुआ।

शत प्रतिशत पंचायत कर्मचारियों को लगा टीका
खागा। सीएचसी में गुरुवार को नगर पंचायत के 147 कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया गया। ईओ लालचंद्र मौर्य ने सभी लिपिक वर्ग ,चपरासियों और सफाई कर्मचारियों के साथ सीएचसी जाकर कार्ड बनवाएं। ईओ ने सबसे पहले टीका लगवाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर यूपी कुशवाहा ने बताया कि टीका लगने के बाद किसी को किसी प्रकार की समस्या नही हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed